अपने पेजेस पर अतिरिक्त मेटा टैग के रूप में कीवर्ड जोड़ना
आप अतिरिक्त मेटा टैग के रूप में अपने पेज के कोड में कीवर्ड जोड़ सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि गूगल और दूसरे प्रमुख सर्च इंजन, मेटा टैग में दिए गए कीवर्ड को रैंकिंग फैक्टर के रूप में इस्तेमाल नहीं करते। इसलिए, इन मेटा टैग से सर्च रिजल्ट में आपकी साइट के इंडेक्स और रैंक होने के तरीके पर कोई असर नहीं पड़ता।
सर्च इंजन आपके कॉन्टेंट से हर पेज की वैल्यू समझते हैं और उसी के मुताबिक उसे रैंक करते हैं। विजिटर्स के सवालों के जवाब देने के लिए AI असिस्टेंट भी मेटा टैग के बजाय आपके पेज का टेक्स्ट पढ़ते हैं। कीवर्ड को मेटा टैग के रूप में जोड़ने के बजाय, हमारा सुझाव है कि आप अपनी साइट के कॉन्टेंट में कीवर्ड/सर्च फ्रेज स्वाभाविक और सही तरीके से शामिल करें।
अपने पेज पर कीवर्ड जोड़ने के लिए:
एडिटर की बाईं ओर पेजेस और मेन्यू
पर क्लिक करें।संबंधित पेज के आगे मोर एक्शंस आइकन
पर क्लिक करें।SEO बेसिक्स पर क्लिक करें।
एडवांस्ड SEO टैब पर क्लिक करें।
एडिशनल टैग्स पर क्लिक करें।
+ ऐड न्यू टैग पर क्लिक करें।
HTML कोड फील्ड में अपने कीवर्ड को मेटा टैग कोड के रूप में जोड़ें।
अप्लाई पर क्लिक करें।
आप हर पेज पर अधिकतम 10 कीवर्ड जोड़ सकते हैं।
अपनी साइट का SEO बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किए गए स्टेप-बाय-स्टेप प्लान के बारे में Wix SEO सेटअप चेकलिस्ट में और जानें।
लॉन्ग-टेल कीवर्ड्स के बारे में Wix ब्लॉग पर हमारी पोस्ट देखें, जहां आपको कुछ काम के टिप्स मिलेंगे।
SEO लर्निंग हब पर सही कीवर्ड्स चुनने के बारे में यह वीडियो देखें।

