अपना Google Business Profile जोड़ना और मैनेज करना
Google Business Profile की मदद से आप लोकल ट्रैफ़िक आकर्षित कर सकते हैं, यह जानकारी पा सकते हैं कि आपके कस्टमर आपको वेब पर कैसे ढूंढते हैं और कस्टमर की समीक्षाएँ मैनेज कर सकते हैं। आप अपने Wix अकाउंट में मुफ़्त Google Business Profile बना सकते हैं या अपने मौजूदा प्रोफाइल को लिंक कर सकते हैं।
अपना बिज़नेस प्रोफाइल जोड़ना या बनाना
आप अपनी साइट के डैशबोर्ड में मार्केटिंग होम सेक्शन से अपना Google Business Profile जोड़ सकते हैं। अपने मौजूदा प्रोफाइल को Wix अकाउंट से लिंक करें या अगर आपके पास प्रोफाइल नहीं है, तो नया प्रोफाइल बनाएं।
ज़रूरी जानकारी:
प्रोफाइल जोड़ने या बनाने के लिए, आपके पास एक
कनेक्टेड डोमेन होना चाहिए।
अपना प्रोफाइल जोड़ने या सेट अप करने के लिए:
- अपनी साइट के डैशबोर्ड में Google Business Profile पर जाएं।
- स्टार्ट नाउ पर क्लिक करें।
- क्रिएट न्यू प्रोफाइल पर क्लिक करें।
- सर्च बार में अपने बिज़नेस का नाम डालें।
- अपने लिए सही विकल्प चुनें:
अगर आपके बिज़नेस का नाम लिस्ट में दिखता है
अगर आपके बिज़नेस का नाम दिखाई नहीं देता
अपनी Google Business Profile मैनेज करना
अपने बिज़नेस की लोकेशन जोड़ने के बाद, आप उसे Google Business Profile डैशबोर्ड में मैनेज कर सकते हैं। अपनी लोकेशन की जानकारी एडिट करें, अपने बिज़नेस को हमेशा के लिए बंद के रूप में मार्क करें या अपना बिज़नेस हटाएँ।
अपनी प्रोफाइल मैनेज करने के लिए:
- अपनी साइट के डैशबोर्ड में Google बिजनेस प्रोफाइल पर जाएं।
- जिस बिजनेस लोकेशन को आप मैनेज करना चाहते हैं, उसके आगे मौजूद मोर ऐक्शंस आइकन
पर क्लिक करें। - संबंधित ऑप्शन चुनें:
- एडिट इन्फो: बिजनेस लोकेशन के लिए पहले जोड़ी गई जानकारी अपडेट करें। काम पूरा होने पर सेव पर क्लिक करें।
- मार्क ऐज़ परमानेंटली क्लोज़्ड: आपकी बिजनेस लोकेशन Google सर्च रिज़ल्ट्स और Google मैप्स पर हमेशा के लिए बंद दिखाई देगी। आप इसे कभी भी दोबारा खोल सकते हैं।
- डिलीट बिजनेस लोकेशन: इससे वह बिजनेस लोकेशन आपके Google बिजनेस प्रोफाइल से हमेशा के लिए डिलीट हो जाएगी। डिलीट करने के बाद, आप उसे रिकवर नहीं कर पाएंगे।
अपने बिजनेस को वेरिफाई करना
अपने Google बिजनेस प्रोफाइल को वेरिफाई करने से आप Google सर्च रिज़ल्ट्स और Google मैप्स पर दिखाई देने वाली अपने बिजनेस की जानकारी मैनेज कर सकते हैं। इससे यह भी पक्का होता है कि आपकी जानकारी अप-टू-डेट है और सिर्फ़ आप ही उसे एडिट कर सकते हैं।
Google कई अलग-अलग वेरिफिकेशन तरीके देता है। उदाहरण के लिए, आप फोन कॉल, ईमेल या अपने बिजनेस एड्रेस पर पोस्टकार्ड मंगाकर अपनी बिजनेस लोकेशन वेरिफाई कर सकते हैं। आप अपने बिजनेस रजिस्ट्रेशन नंबर का इस्तेमाल करके Wix अकाउंट में अपना बिजनेस तुरंत वेरिफाई भी कर सकते हैं।
ज़रूरी जानकारी:
- फ़िलहाल, इंस्टेंट वेरिफिकेशन सिर्फ़ यूनाइटेड किंगडम में मौजूद बिजनेस के लिए उपलब्ध है। चिंता न करें—भविष्य में यह और देशों में भी उपलब्ध होगा।
- आपके बिजनेस को वेरिफाई करने के लिए Google से भेजे गए पोस्टकार्ड को पहुंचने में 20 दिन तक लग सकते हैं।
पहले से मैनेज किए जा रहे बिजनेस प्रोफाइल को इंपोर्ट करना
अगर आपने Google बिजनेस प्रोफाइल में अपनी व्यावसायिक जानकारी पहले ही जोड़ दी है, तो समय बचाने और ओनरशिप दोबारा वेरिफाई करने से बचने के लिए अपना बिजनेस प्रोफाइल इंपोर्ट कर सकते हैं। आपके Google अकाउंट से लिंक सभी बिजनेस अपने-आप इंपोर्ट हो जाएंगे।
ज़रूरी जानकारी:
प्रोफाइल जोड़ने या बनाने के लिए, आपके पास एक कनेक्टेड डोमेन होना चाहिए।
बिजनेस प्रोफाइल इंपोर्ट करने के लिए:
- अपनी साइट के डैशबोर्ड में Google बिजनेस प्रोफाइल पर जाएं।
- स्टार्ट नाउ पर क्लिक करें।
- इंपोर्ट एग्ज़िस्टिंग प्रोफाइल पर क्लिक करें।
- (अगर ज़रूरी हो) अपने Google अकाउंट में साइन इन करें।
- अलाउ पर क्लिक करें।
- लोकेशन चुनें, फिर ऐड पर क्लिक करें।
अपने प्रोफाइल में ओनर और मैनेजर जोड़ना
आप अपने Google अकाउंट के ज़रिए सहकर्मियों या कोलैबोरेटर्स को अपने Google बिजनेस प्रोफाइल की समीक्षाएं मैनेज करने में मदद के लिए इनवाइट कर सकते हैं। आप इनवाइट किए गए लोगों को रोल्स असाइन कर सकते हैं और उनका एक्सेस लेवल चुन सकते हैं।
Google अकाउंट स्विच करना
अगर आपके कई Google अकाउंट्स से Business Profiles लिंक हैं, तो प्रोफाइल इंपोर्ट करने के लिए Google Business Profile Manager में अकाउंट स्विच करें।
Google अकाउंट स्विच करने के लिए:
- अपनी साइट के डैशबोर्ड में Google Business Profile पर जाएं।
- Google Business Profile Manager के आगे मौजूद मोर ऐक्शंस आइकन
पर क्लिक करें। - डिसकनेक्ट Google अकाउंट चुनें।
- कन्फर्म करने के लिए डिसकनेक्ट अकाउंट पर क्लिक करें।
- साइन इन टू Google पर क्लिक करें और संबंधित Google अकाउंट में साइन इन करें।
Google Business Profile सेटअप से जुड़ी समस्याएं ठीक करना
अगर आपको Google Business Profile सेट अप करने या अपनी प्रोफाइल इंपोर्ट करने में समस्या आ रही है, तो नीचे दिए गए स्टेप आजमाएं:
स्टेप 1 | पक्का करें कि आपका डोमेन सही तरीके से कनेक्ट है
स्टेप 2 | ब्राउजर से जुड़ी समस्याएं चेक करें
स्टेप 3 | अपनी प्रोफाइल में जोड़ी गई लोकेशन चेक करें
स्टेप 4 | अपना VPN डिसेबल करें
स्टेप 5 | पक्का करें कि आपका बिजनेस वेरिफाइड है
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
अपने Google Business Profiles के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, नीचे दिए गए किसी सवाल पर क्लिक करें।
मेरे बिज़नेस की कई लोकेशन हैं। क्या मैं अपने Google Business Profiles में कई लोकेशन जोड़ सकता हूं?
क्या Google या Wix पर अपनी प्रोफाइल एडिट करने से दोनों प्लेटफ़ॉर्म अपडेट हो जाएंगे?
अगर मुझे सपोर्ट से संपर्क करना हो, तो मुझे कौन-सी जानकारी देनी चाहिए?

