# अपने Wix अकाउंट और साइटों का डाटा एक्सेस और रिव्यू करना

Source: https://support.wix.com/hi/article/accessing-and-reviewing-data-from-your-wix-account-and-sites-hi (updated 2026-10-08)
Related: Wix developer documentation, https://dev.wix.com/docs/llms.txt; Help Center index, https://support.wix.com/en/llms.txt

आपका ज़्यादातर डाटा सीधे आपके Wix अकाउंट से एक्सेस किया जा सकता है। इसमें आपके अकाउंट की साइटों, प्रीमियम सेवाओं और आपकी निजी जानकारी, जैसे आपका पता और बिलिंग की जानकारी शामिल है।

---

## अकाउंट की जानकारी

अपने अकाउंट की जानकारी एक्सेस करने के निर्देश देखने के लिए क्लिक करें।

**अकाउंट सेटिंग्स**

अपनी अकाउंट सेटिंग्स एक्सेस करने के लिए:

1. [अपने Wix अकाउंट में साइन इन करें](http://www.wix.com/)।
2. यूज़र पैनल पर होवर करें और **अकाउंट सेटिंग्स** पर क्लिक करें।  
![Accessing account settings,](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/7f40210b-c6c2-4c15-bbcf-5bb78a69d10e/2024/06/06/16a4b489-31f6-470d-8385-7f255185b62c/71c4ba9b-4454-4b7b-9324-42909811b9e8.png)

**सभी साइटें**

इस सेक्शन में आपके Wix अकाउंट की सभी मौजूदा साइटें शामिल हैं। अपनी साइटें रिव्यू करने के लिए, [अपने Wix अकाउंट में साइन इन करें](http://www.wix.com/)।  
**सुझाव**: अगर आप Wix Studio यूज़र हैं, तो संबंधित साइट ढूंढने के लिए [वर्कस्पेस](https://support.wix.com/hi/article/wix-studio-a-tour-of-the-workspace) के बीच स्विच करें।

**आपकी साइट के विज़िटर्स की चैट, मैसेज और दूसरी एक्टिविटी**

अपने Wix अकाउंट में आप साइट विज़िटर्स की चैट, फ़ॉर्म सबमिशन, बुकिंग्स और बाकी सभी एक्टिविटी रिव्यू कर सकते हैं। 

  
**अपने विज़िटर्स की एक्टिविटी रिव्यू करने के लिए:**

1. [अपने Wix अकाउंट में साइन इन करें](http://www.wix.com/)।
2. जिस साइट को आप रिव्यू करना चाहते हैं, उस पर **सिलेक्ट साइट** पर क्लिक करें।
3. सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद इनबॉक्स आइकन ![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/7f40210b-c6c2-4c15-bbcf-5bb78a69d10e/2021/05/12/4701e04e-f418-454a-9457-9bfdc65bad63/89042f90-19e0-4ebd-ae04-1cb6d7c72b88.png) पर क्लिक करें।

**डोमेन**

अपने Wix अकाउंट में आप Wix के ज़रिए मैनेज किए जाने वाले अपने सभी डोमेन रिव्यू और मैनेज कर सकते हैं। अपने डोमेन रिव्यू करने के लिए, [डोमेन्स पर जाएं](https://manage.wix.com/account/domains)।

**बिज़नेस ईमेल**

अपने Wix अकाउंट में आप अपने सभी पर्सनलाइज़्ड बिज़नेस ईमेल अकाउंट रिव्यू और मैनेज कर सकते हैं। अपने बिज़नेस ईमेल अकाउंट देखने के लिए, [बिज़नेस ईमेल पर जाएं](https://manage.wix.com/account/mailboxes)।

**प्रीमियम और Studio साइट प्लान**

अपने Wix साइट प्लान देखने के लिए, [प्रीमियम सब्सक्रिप्शन पर जाएं](https://manage.wix.com/account/subscriptions)।

**इनवॉइस**

आप अपने सभी Wix इनवॉइस सीधे अपने Wix अकाउंट से रिव्यू और डाउनलोड कर सकते हैं।   
  
**Wix सर्विसेज़ के इनवॉइस रिव्यू करने के लिए:**

1. अपने Wix अकाउंट में [बिलिंग हिस्ट्री पर जाएं](https://www.wix.com/account/billing-history?referralAdditionalInfo=account-manager)।
2. फ़िल्टर्स पर क्लिक करें या किसी इनवॉइस को सर्च करने के लिए सर्च फ़ील्ड का इस्तेमाल करें।
3. संबंधित सर्विस के आगे   **मोर ऐक्शंस** आइकन ![](https://d2x3xhvgiqkx42.cloudfront.net/12345678-1234-1234-1234-1234567890ab/8696077d-830a-4b1e-bd86-9df98f89994a/2019/07/17/566e9fae-efec-424f-8b15-7c719a92f002/b979ab37-c90c-4d24-813d-2c8f4cee602b.png) पर क्लिक करें।
4. **व्यू इनवॉइस** पर क्लिक करें।

**प्रीमियम सब्सक्रिप्शन**

Wix के ज़रिए खरीदे गए सभी प्रीमियम सब्सक्रिप्शन देखने के लिए [प्रीमियम सब्सक्रिप्शन पर जाएं](https://manage.wix.com/account/subscriptions)। इनमें प्रीमियम ऐप्स, लोगो और बहुत कुछ शामिल हैं।

**मीडिया**

आप अपने Wix और Wixel अकाउंट्स पर अपलोड किए गए सभी मीडिया को रिव्यू और मैनेज कर सकते हैं। अपना मीडिया देखने के लिए, नीचे कोई विकल्प चुनें:  
**इमेज:** 

* [इमेज फ़ाइलें](https://files.wix.com/users/user-data/view?mediaType=picture): वे इमेज जिन्हें आपने अपनी साइट पर अपलोड किया है।
* [सिक्योर इमेज फ़ाइलें](https://files.wix.com/users/user-data/view?mediaType=secure%5Fpicture): वे इमेज जिन्हें आपने सिक्योर सर्वर इस्तेमाल करने वाले ऐप्स के लिए अपलोड किया है (जैसे Wix Art Store, Wix फ़ोटो एल्बम)।
* [Wix वीडियो कवर इमेज](https://vod-meta.wix.com/users/user-data/view?mediaType=picture): वे इमेज जिन्हें आपने Wix वीडियो में कवर के तौर पर इस्तेमाल किया है।

  
**म्यूज़िक:** 

* [म्यूज़िक फ़ाइलें](https://files.wix.com/users/user-data/view?mediaType=music): वे म्यूज़िक फ़ाइलें जिन्हें आपने अपनी साइट पर अपलोड किया है (जैसे MP3 फ़ाइलें)।
* [Wix म्यूज़िक ट्रैक](https://files.wix.com/users/user-data/view?mediaType=secure%5Fmusic): वे म्यूज़िक फ़ाइलें जिन्हें आपने Wix म्यूज़िक पर अपलोड किया है।

  
**वीडियो:** 

* [बैकग्राउंड वीडियो](https://files.wix.com/users/user-data/view?mediaType=video): वे वीडियो जिन्हें आपने अपनी साइट के बैकग्राउंड के लिए अपलोड किया है।
* [Wix वीडियो फ़ाइलें](https://vod-meta.wix.com/users/user-data/view?mediaType=secure%5Fvideo): वे वीडियो जिन्हें आपने Wix वीडियो में अपलोड किया है।
* [Wix वीडियो कवर वीडियो](https://vod-meta.wix.com/users/user-data/view?mediaType=video): वे वीडियो जिन्हें आपने Wix वीडियो में कवर के तौर पर इस्तेमाल किया है।

  
**कुछ और:** 

* [Flash फ़ाइलें](https://files.wix.com/users/user-data/view?mediaType=swf): वे फ़ाइलें जिन्हें आपने SWF फ़ॉर्मेट में अपलोड किया है।
* [शेप फ़ाइलें](https://files.wix.com/users/user-data/view?mediaType=shape): वे शेप जिन्हें आपने अपनी साइट पर अपलोड किया है।
* [डॉक्यूमेंट फ़ाइलें](https://files.wix.com/users/user-data/view?mediaType=document): वे डॉक्यूमेंट जिन्हें आपने अपनी साइट पर अपलोड किया है (जैसे PDF या DOC फ़ाइलें)।
* [सिक्योर डॉक्यूमेंट फ़ाइलें](https://files.wix.com/users/user-data/view?mediaType=secure%5Fdocument): वे डॉक्यूमेंट जिन्हें आपने सिक्योर सर्वर इस्तेमाल करने वाले ऐप्स में अपलोड किया है (जैसे Wix Art Store)।
* [फ़ॉन्ट फ़ाइलें](https://files.wix.com/users/user-data/view?mediaType=ufont): वे फ़ॉन्ट जिन्हें आपने अपनी साइट पर अपलोड किया है।
* [आर्काइव फ़ाइलें](https://files.wix.com/users/user-data/view?mediaType=archive): वे फ़ाइलें जिन्हें आपने आर्काइव किया है।
* [सिक्योर आर्काइव फ़ाइलें](https://files.wix.com/users/user-data/view?mediaType=secure%5Farchive): वे फ़ाइलें जिन्हें आपने सिक्योर सर्वर इस्तेमाल करने वाले ऐप में आर्काइव किया है (जैसे Wix Art Store)।

---

## साइट की जानकारी

अपनी साइट की ज़्यादातर जानकारी सीधे अपने Wix अकाउंट से एक्सेस की जा सकती है, जैसे आपके ऑनलाइन स्टोर के प्रोडक्ट, बिज़नेस लोकेशन, कर्मचारियों की जानकारी आदि।

**आपकी Wix साइट से एक्सेस किए जा सकने वाले फीचर्स और ऐप्स देखने के लिए क्लिक करें**

* आपकी साइट के विज़िटर्स के साथ चैट
* साइट कॉन्टैक्ट्स
* साइट प्रॉपर्टीज़
* आपके कस्टमर्स के लिए जनरेट किए गए इनवॉइस
* Wix स्टोर्स
* Wix इनबॉक्स
* बुकिंग्स
* रेस्टोरेंट्स
* होटल्स
* ब्लॉग
* फोरम
* फोटो एल्बम
* प्रो गैलरी
* आर्ट स्टोर
* एनालिटिक्स और इनसाइट्स
* Wix मार्केटप्लेस
* मीडिया मैनेजर
* Wix म्यूज़िक
* Wix वीडियो
* मार्केटिंग इंटीग्रेशंस
* Velo by Wix
* Wix मोबाइल ऐप्स
* Wix ईमेल मार्केटिंग
* जनरल इंफो
* Wix के बनाए ऐप्स
* थर्ड-पार्टी ऐप्स
* और भी बहुत कुछ!

---

## थर्ड-पार्टी ऐप्स

हर ऐप अलग होता है और उसका सेटअप भी अलग तरीके से किया जा सकता है। ऐप के आधार पर आपकी जानकारी किसी अलग जगह पर हो सकती है। उदाहरण के लिए, कुछ ऐप्स में आपकी जानकारी वाला डैशबोर्ड होता है, जबकि दूसरे ऐप्स में आपके एडिटर के अंदर सेटिंग्स पैनल होता है।

> **नोट:** [थर्ड-पार्टी ऐप्स से डाटा पाने के लिए](https://support.wix.com/hi/article/retrieving-data-from-third-party-apps-9235769), सीधे ऐप ओनर से कॉन्टैक्ट करें।

अपने ऐप्स को एक्सेस करने के निर्देश देखने के लिए क्लिक करें:

**डैशबोर्ड ऐप्स**

1. [अपने Wix अकाउंट में साइन इन करें](http://www.wix.com/)।
2. संबंधित साइट के [डैशबोर्ड](https://support.wix.com/hi/article/accessing-your-sites-dashboard) पर जाएं।
3. वह ऐप चुनें जिसे आप देखना चाहते हैं।

**एडिटर ऐप्स**

1. अपनी साइट के [एडिटर](https://support.wix.com/hi/article/accessing-your-editor) पर जाएं।
2. उस पेज पर जाएं जहां संबंधित ऐप मौजूद है।
3. अपने एडिटर में ऐप चुनें और फिर **सेटिंग्स** पर क्लिक करें।

> **क्या आप लेगेसी कॉन्टैक्ट के तौर पर डाटा एक्सेस करने की कोशिश कर रहे हैं?** Wix से आपका अनुरोध अप्रूव होने के बाद, अकाउंट का ओनरशिप आपको ट्रांसफर हो जाता है और आप अपनी साइट के कॉन्टैक्ट्स, मेंबर्स और कस्टमर्स का डाटा रिव्यू कर सकते हैं। 
>
> इनका तरीका जानें: [अकाउंट का अनुरोध करना](https://support.wix.com/hi/article/adding-a-legacy-contact-to-your-wix-account) और [डाटा आर्काइव डाउनलोड करना](https://support.wix.com/hi/article/privacy-retrieving-your-wix-account-data)।
