एक्सेसिबिलिटी: एक्सेसिबिलिटी मॉनिटर से साइट की एक्सेसिबिलिटी चेक करना
वेब एक्सेसिबिलिटी से यह पक्का होता है कि दिव्यांग लोगों सहित हर कोई किसी साइट को एक्सेस और नेविगेट कर सके और उसका आनंद ले सके। कुछ विजिटर्स इंटरनेट का अलग तरह से अनुभव करते हैं—इसलिए, आपकी बनाई गई साइट्स को उन अनुभवों के मुताबिक ढालना ज़रूरी है।
Wix में किसी साइट की एक्सेसिबिलिटी चेक करने और उसे बेहतर बनाने के कई तरीके हैं। इनमें एक्सेसिबिलिटी मॉनिटर भी शामिल है। यह टूल लाइव Wix साइट को संभावित एक्सेसिबिलिटी समस्याओं के लिए स्कैन करता है और साइट के डैशबोर्ड पर उसका स्टेटस दिखाता है।
ज़रूरी जानकारी:
Wix अपने प्रोडक्ट्स और सर्विसेज़ को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास करता है, लेकिन हम इसकी गारंटी नहीं दे सकते कि आपकी साइट आपके क्षेत्र के एक्सेसिबिलिटी कानूनों और नियमों का पालन करेगी। हमारा सुझाव है कि आप किसी एक्सेसिबिलिटी एक्सपर्ट से सलाह लें, ताकि यह पक्का हो सके कि आपकी साइट आपके क्षेत्र के मानकों को पूरा करती है।
एक्सेसिबिलिटी मॉनिटर को चेक और इस्तेमाल करना
अपनी लाइव साइट का एक्सेसिबिलिटी स्टेटस चेक करने के लिए, साइट के डैशबोर्ड से मॉनिटर खोलें। अगर कोई समस्या मिली है, तो आप मॉनिटर से अपने एडिटर में एक्सेसिबिलिटी विज़ार्ड खोलकर उसे ठीक कर सकते हैं।
एक्सेसिबिलिटी मॉनिटर इस्तेमाल करने के लिए:
- अपनी साइट के डैशबोर्ड पर जाएं।
- बाईं ओर मौजूद मेन्यू में साइट और मोबाइल ऐप पर कर्सर ले जाएं।
- वेबसाइट ओवरव्यू के नीचे वेबसाइट चुनें।
- एक्सेसिबिलिटी कार्ड चेक करें।
- (अगर समस्याएं मिली हैं) अपने एडिटर (Studio Editor या Wix Editor) में एक्सेसिबिलिटी विज़ार्ड खोलने के लिए फिक्स इश्यूज़ पर क्लिक करें।
- साइट की एक्सेसिबिलिटी बेहतर बनाने के लिए, विज़ार्ड में दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।
- बदलावों को सेव और पब्लिश करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
एक्सेसिबिलिटी मॉनिटर के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, कोई सवाल चुनें।
मॉनिटर किन साइट बिल्डर्स पर उपलब्ध है?
मुझे मॉनिटर कितनी बार चेक करना चाहिए?

