आपकी साइट के URL प्रीफिक्स के बारे में
आपकी साइट का URL प्रीफिक्स, आपकी मुफ़्त साइट के URL (
siteprefix.wixsite.com/siteaddress) का हिस्सा है। आप अपने अकाउंट सेटिंग्स से किसी भी समय अपनी साइट का URL प्रीफिक्स
एडिट कर सकते हैं।
अपनी साइट का URL प्रीफिक्स देखने या एडिट करने के लिए:
- अपने Wix अकाउंट में साइन इन करें।
- सबसे ऊपर दाईं ओर अपनी प्रोफाइल पर क्लिक करें और अकाउंट सेटिंग्स चुनें।
- साइट URL प्रीफिक्स के नीचे अपना URL प्रीफिक्स देखें।
- (वैकल्पिक) अपना प्रीफिक्स एडिट करने के लिए साइट URL प्रीफिक्स फील्ड पर क्लिक करें।

नोट्स:
- साइट URL प्रीफिक्स में 6-20 कैरेक्टर हो सकते हैं और इसमें केवल अक्षर और संख्याएं शामिल हो सकती हैं।
- हर साइट URL प्रीफिक्स यूनीक होना चाहिए। अगर किसी Wix यूज़र ने पहले उस प्रीफिक्स का इस्तेमाल किया है, तो उसे दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जा सकता—भले ही उससे जुड़ा अकाउंट मिटा दिया गया हो।
- ध्यान रखें कि अपना प्रीफिक्स बदलने से आपके मुफ़्त Wix URL (जैसे, siteprefix.wixsite.com/siteaddress) का स्ट्रक्चर बदल जाता है। अगर आपने अपनी साइट से कोई डोमेन कनेक्ट किया है, तो आपके URL में कोई बदलाव नहीं होगा।
- आपकी साइट का URL प्रीफिक्स ही आपका Wix कस्टमर केयर प्रोफाइल नाम भी है।

