# डोमेन प्रोपेगेशन के बारे में

Source: https://support.wix.com/hi/article/%E0%A4%A1%E0%A5%8B%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%A8-%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%AA%E0%A5%87%E0%A4%97%E0%A5%87%E0%A4%B6%E0%A4%A8-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%87-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82 (updated 2026-09-17)
Related: Wix developer documentation, https://dev.wix.com/docs/llms.txt; Help Center index, https://support.wix.com/en/llms.txt

डोमेन का DNS (डोमेन नेम सिस्टम), वेब URLs (जैसे www.wix.com) को IP एड्रेस (कंप्यूटर द्वारा पढ़ी जाने वाली संख्याओं का कॉम्बिनेशन) में बदलता है। इसका इस्तेमाल इंटरनेट पर डाटा एक्सचेंज करने के लिए किया जाता है। वेबसाइट्स को आपके ब्राउज़र तक पहुंचाने के लिए, DNS नामों को संख्याओं से मैच करता है।

आपके DNS रिकॉर्ड्स में कोई भी बदलाव होने के बाद, दुनिया भर के नेम सर्वर को अपडेट करने की प्रोसेस को डोमेन प्रोपेगेशन कहते हैं। इसे पूरा होने में 48 घंटे तक लग सकते हैं। इस दौरान, हो सकता है कि आपकी साइट सभी डिवाइस से एक्सेस न हो या वह असुरक्षित दिखाई दे। प्रोपेगेशन पूरा होते ही, आपकी साइट दुनिया भर में एक्सेस की जा सकेगी और सुरक्षित होगी।

> **ज़रूरी:** डोमेन प्रोपेगेशन पूरा होने में **48 घंटे** तक लग सकते हैं।

### डोमेन प्रोपेगेशन की प्रोसेस के दौरान:

* हो सकता है कि आप अपनी लाइव साइट ऑनलाइन न देख पाएं।
* आपके डोमेन पर पहले कनेक्ट की गई लाइव साइट दिखाई दे सकती है।
* हो सकता है कि आपको अपने डोमेन से जुड़े ईमेल न मिलें।
* आपकी साइट पर प्रकाशित किए गए बदलाव आपकी लाइव साइट पर दिखाई नहीं दे सकते हैं।
* हो सकता है कि आपकी साइट एक ब्राउज़र या कंप्यूटर पर सही दिखाई दे, लेकिन दूसरे पर नहीं।
* प्रोपेगेशन पूरा होने के बाद ही SSL सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा।

> **क्या 48 घंटे बाद भी आपको अपनी लाइव साइट देखने में समस्या हो रही है? ये चीज़ें चेक करें:**
>
> * कौन-से DNS रिकॉर्ड्स प्रोपेगेट हो चुके हैं, यह चेक करने के लिए [whatsmydns.net](https://www.whatsmydns.net/) पर जाएं। [शो मी हाउ](https://support.wix.com/hi/article/checking-your-domains-dns-records-using-whatsmydnsnet)
> * लोकल समस्याओं को ट्रबलशूट करने के लिए [Wix Technical Assistant](https://support.wix.com/hi/article/wix-technical-assistant) का इस्तेमाल करें।
