साइट प्लान कैंसिल करने के बाद पेमेंट का ईमेल मिलना
अपना प्रीमियम या स्टूडियो साइट प्लान कैंसिल करने के बाद भी अगर आपको Wix से पेमेंट का ईमेल मिलता है, तो उसके संभावित कारण ये हो सकते हैं:
- आपका प्लान बहुत देर से कैंसिल किया गया था: सालाना प्रीमियम या स्टूडियो प्लान की रिन्यूअल डेट, ओरिजिनल खरीदारी की तारीख की सालगिरह से 14 दिन पहले होती है। अगर आपने समय पर कैंसिल नहीं किया, तो हो सकता है कि आपका प्लान एक और साल के लिए रिन्यू हो गया हो।
टिप: आप अपने Premium Subscriptions पेज के Next payment due कॉलम में आने वाले रिन्यूअल देख सकते हैं।

- आपका कोई इनवॉइस बकाया है: यह संभव है कि आपका पिछला कोई पेमेंट डिक्लाइन (declined) हो गया हो और इसलिए पुराने इनवॉइस का पैसा अभी भी बकाया हो।
अगर आपका प्लान सफलतापूर्वक कैंसिल हो गया था और फिर भी आपको पेमेंट से जुड़े ईमेल मिल रहे हैं, तो
हमसे संपर्क करें ताकि हम इस समस्या को हल कर सकें।

