Wix हेल्प

किसी एक्सटर्नल रिसोर्स से सबडोमेन कनेक्ट करना

3 मिनट
किसी एक्सटर्नल रिसोर्स से सबडोमेन कनेक्ट करने से आप ब्लॉग जैसे दूसरे प्लेटफॉर्म को अपनी Wix वेबसाइट में आसानी से इंटीग्रेट कर सकते हैं। ऐसा करने से आपकी साइट की फंक्शनैलिटी बढ़ती है और विज़िटर्स को बेहतर, ऑल-इन-वन ऑनलाइन एक्सपीरियंस मिलता है।
उदाहरण के लिए, अगर आपका मेन डोमेन mystunningwebsite.com आपकी Wix साइट से कनेक्ट है, तो आप एक्सटर्नली होस्ट किए गए ब्लॉग के लिए blog.mystunningwebsite.com सबडोमेन बना सकते हैं। इसका मतलब है कि जब विज़िटर्स आपके ब्लॉग लिंक पर क्लिक करेंगे, तो वे आपकी वेबसाइट छोड़े बिना आपके ब्लॉग पर रिडायरेक्ट हो जाएंगे।
सबडोमेन सेट अप करने से जुड़ी पाबंदियां:
  • अगर आपका मेन डोमेन पॉइंटिंग के ज़रिए Wix से कनेक्ट है, तो ये निर्देश लागू नहीं होते। अपना सबडोमेन बनाने के लिए अपने डोमेन होस्ट से संपर्क करें, क्योंकि DNS रिकॉर्ड उन्हीं के पास होस्ट होते हैं।
  • अगर मेन डोमेन किसी दूसरे Wix अकाउंट में है, तो आप अपने Wix अकाउंट में सबडोमेन कनेक्ट नहीं कर सकते। आपको सबडोमेन उसी Wix अकाउंट में बनाना होगा जिसमें मेन डोमेन मौजूद है।

किसी एक्सटर्नल रिसोर्स से सबडोमेन कनेक्ट करने के लिए:

  1. एक्सटर्नल रिसोर्स/साइट के होस्ट (जैसे, वर्डप्रेस) से संपर्क करें और रिसोर्स/साइट को पॉइंट करने के लिए ज़रूरी DNS रिकॉर्ड मांगें।
  2. अपने Wix अकाउंट के डोमेन्स पेज पर जाएं।
  3. संबंधित डोमेन के आगे मौजूद डोमेन एक्शंस आइकन पर क्लिक करें।
    ध्यान दें: अगर आपके अकाउंट में एक से ज़्यादा डोमेन हैं, तो उस सबडोमेन के मेन डोमेन तक स्क्रॉल करें जिसे आप कनेक्ट कर रहे हैं (जैसे, blog.mystunningwebsite.com को कनेक्ट करने के लिए mystunningwebsite.com)।
  4. मैनेज DNS रिकॉर्ड्स पर क्लिक करें।
डोमेन एक्शंस मेन्यू में मैनेज DNS रिकॉर्ड्स ऑप्शन दिखाने वाला स्क्रीनशॉट।
  1. अपने रिसोर्स/साइट होस्ट से मिले DNS रिकॉर्ड (जैसे, A या CNAME रिकॉर्ड) जोड़ें:
    1. संबंधित A (होस्ट) या CNAME (एलियासेज़) सेक्शन में + ऐड रिकॉर्ड पर क्लिक करें।
      A screenshot showing the Add record button in a Wix account.
    2. पॉप-अप मैसेज में गॉट इट पर क्लिक करें।
    3. होस्ट नेम फील्ड में अपने सबडोमेन का नाम (जैसे, “blog”) डालें। आपको जो भी रिकॉर्ड जोड़ना है, उसके लिए वैल्यू फील्ड एडिट करें।
      ध्यान दें: अगर @ साइन जोड़ने के लिए कहा गया है, तो होस्ट नेम फील्ड खाली छोड़ दें।
    4. सेव पर क्लिक करें। इसके बाद, पॉप-अप मैसेज में सेव चेंजेज पर क्लिक करें।
    5. आपको जितने भी DNS रिकॉर्ड जोड़ने हैं, हर रिकॉर्ड के लिए यह स्टेप दोहराएं।
ध्यान दें:
आपके सबडोमेन को प्रोपेगेट होने में 48 घंटे तक लग सकते हैं। और जानें
क्या आप अपनी Wix साइट से सबडोमेन कनेक्ट कर रहे हैं?