फ्री डोमेन वाउचर न मिलने के कारण
अगर आपको वाउचर नहीं मिला है, या आपको लगता है कि यह आपके डोमेन की खरीदारी में क्रेडिट नहीं हुआ है, तो हो सकता है कि आप निम्नलिखित कारणों में से किसी एक की वजह से इसके पात्र न हों:
- आपने मंथली प्लान खरीदा है: फ्री डोमेन वाउचर चुनिंदा ईयरली (सालाना) साइट प्लान की खरीदारी के साथ एक गिफ्ट के रूप में दिया जाता है। अगर आपने मंथली प्लान खरीदा है, तो आप फ्री डोमेन वाउचर के पात्र नहीं हैं।
- आपने साइट प्लान खरीदने से पहले अपना डोमेन नेम खरीदा है: अगर आपने अपना Wix साइट प्लान खरीदने से पहले अपना डोमेन नेम खरीदा है, तो वाउचर को पिछली तारीख से (retroactively) लागू करना या आपको रिफंड देना संभव नहीं है। अगर आपको वाउचर मिल गया है और आपके पास पहले से ही एक डोमेन नेम है, तो आप इसका उपयोग दूसरा डोमेन नेम खरीदने के लिए कर सकते हैं।
- वाउचर पहले ही लागू किया जा चुका है: अगर आपके पास Billing Manager परमिशन वाला कोई कोलाबोरेटर है, तो हो सकता है कि उन्होंने आपकी साइट के लिए वाउचर पहले ही इस्तेमाल कर लिया हो।
- एडिशनल फीचर्स: आपने अपना वाउचर रिडीम कर लिया है, लेकिन इसके साथ प्राइवेसी या सर्विस के एक्स्ट्रा साल जैसे एडिशनल फीचर्स खरीदे हैं।

