प्रीमियम ऐप सब्सक्रिप्शन बदलना
अगर आपके पास प्रीमियम ऐप सब्सक्रिप्शन है, तो आप अपना प्लान अपग्रेड या रद्द कर सकते हैं। आप इसे लोअर-टियर प्लान में डाउनग्रेड नहीं कर सकते।
अगर आप इसे रद्द करते हैं, तो आपका प्रीमियम ऐप सब्सक्रिप्शन मौजूदा बिलिंग साइकल के आखिर तक सक्रिय रहेगा और ऑटो-रिन्यूअल बंद हो जाएगा।
ऐप सब्सक्रिप्शन बदलना
अपनी साइट पर इंस्टॉल किए गए हर ऐप के लिए, अपने बिजनेस की जरूरतों के मुताबिक सही सब्सक्रिप्शन चुनें।
ऐप सब्सक्रिप्शन बदलने के लिए:
- अपनी साइट के डैशबोर्ड में मैनेज ऐप्स पर जाएं।
- संबंधित ऐप के आगे मौजूद मोर एक्शंस आइकन
पर क्लिक करें। - चेंज प्राइसिंग प्लान पर क्लिक करें।

- वह प्लान चुनें जिस पर आप स्विच करना चाहते हैं।
- चेंज प्लान पर क्लिक करें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
प्रीमियम ऐप सब्सक्रिप्शन बदलने के बारे में और जानने के लिए, नीचे दिए गए किसी सवाल पर क्लिक करें।
Wix मेरे सब्सक्रिप्शन का एक्सटेंशन कैसे कैलकुलेट करता है?
क्या कीमत में बदलाव तुरंत लागू होता है या मुझे सब्सक्रिप्शन रिन्यू होने तक इंतजार करना होगा?

