प्राइसिंग प्लान्स: खरीदे गए प्लान्स के लिए ऑटोमैटिक रूप से इनवॉइस बनाना
4 मिनट
ज़रूरी जानकारी:
नीचे दिया गया आर्टिकल Wix सब्सक्रिप्शन ऐप 'Pricing Plans' के बारे में है। अगर आप Wix प्रीमियम प्लान के साथ अपनी साइट को अपग्रेड करने के बारे में जानकारी ढूंढ रहे हैं, तो कृपया इस आर्टिकल को देखें।
जब भी आपके क्लाइंट कोई प्राइसिंग प्लान खरीदते हैं, तो उन्हें ऑटोमैटिक रूप से पर्सनलाइज्ड इनवॉइस भेजें। यह आपके क्लाइंट्स के लिए काफी मददगार हो सकता है क्योंकि इससे उन्हें आपके प्लान्स के लिए किए गए पेमेंट को ट्रैक करने में मदद मिलती है। रिकरिंग ऑर्डर्स (बार-बार होने वाले पेमेंट) के लिए, Wix Pricing Plans हर पेमेंट साइकिल पर एक इनवॉइस भेजता है।
अपने प्राइसिंग प्लान्स के लिए ऑटोमैटिक इनवॉइस इनेबल करना
जब आपके कस्टमर कोई खरीदारी करें, तो उन्हें ऑटोमैटिक रूप से इनवॉइस भेजने के लिए "सेंड इनवॉइस" टॉगल इनेबल करें। Wix एक डिफॉल्ट इनवॉइस डिज़ाइन देता है जिसे आप अपनी पसंद के अनुसार पर्सनलाइज़ कर सकते हैं (नीचे दिया गया सेक्शन देखें)।
ज़रूरी जानकारी:
जब आप किसी क्लाइंट को मैन्युअल रूप से किसी प्लान में जोड़ते हैं, तो इनवॉइस नहीं भेजे जाते हैं।
ऑटोमैटिक इनवॉइस इनेबल करने के लिए:
- अपनी साइट के डैशबोर्ड में प्राइसिंग प्लान्स सेटिंग्स पर जाएं।
- बिलिंग टैब में सेंड इनवॉइस सेक्शन तक नीचे स्क्रॉल करें।
- ऑनलाइन पेमेंट मिलने के बाद ऑटोमैटिक रूप से पेमेंट कन्फर्मेशन भेजने के लिए टॉगल इनेबल करें।
- सेव करें पर क्लिक करें।

अपने ऑटोमैटिक इनवॉइस को कस्टमाइज़ करना
आप अपनी कंपनी की डिटेल्स और ब्रांडिंग जोड़कर अपने इनवॉइस को कस्टमाइज़ कर सकते हैं। आप हेडर, बिज़नेस इन्फो और अपने इनवॉइस के नीचे दिखने वाले डिफ़ॉल्ट नोट्स को एडिट कर सकते हैं। आप स्क्रीन के दाईं ओर अपने द्वारा किए गए बदलावों का प्रिव्यू भी देख सकते हैं।
अपने ऑटोमैटिक इनवॉइस को कस्टमाइज़ करने के लिए:
- कस्टमाइज़ इनवॉइस पर क्लिक करें।

- Invoices टैब में Header details को एक्सपैंड करने के लिए क्लिक करें।
- इनवॉइस का नाम चुनें या अपना खुद का नाम बनाने के लिए Add Custom Name पर क्लिक करें।
टिप: यह नाम इनवॉइस नंबर से पहले दिखाई देता है। - (ऑप्शनल) यह चुनने के लिए कि इनवॉइस नंबरिंग किस नंबर से शुरू होनी चाहिए, Edit invoice numbering पर क्लिक करें:
- वह नंबर एंटर करें जिससे इनवॉइस नंबरिंग शुरू होनी चाहिए।
- Done पर क्लिक करें।
नोट: एक बार स्टार्टिंग नंबर सेट हो जाने के बाद, इसे कम नंबर पर नहीं बदला जा सकता।
- बिज़नेस लोगो जोड़ें या एडिट करें:
- Edit Logo पर क्लिक करें।
- Add Logo / Update Logo पर क्लिक करें।
- लोगो चुनें या अपलोड करें और Choose File पर क्लिक करें।
- Save पर क्लिक करें।
- पेज के टॉप पर मौजूद बैनर पर Back पर क्लिक करें।
- एक या अधिक प्रीसेट डॉक्यूमेंट डिटेल्स (जैसे ट्रैकिंग नंबर) जोड़ने के लिए Header fields के नीचे ड्रॉप-डाउन पर क्लिक करें या अपनी खुद की फील्ड बनाने के लिए Create New Field पर क्लिक करें।
- (ऑप्शनल) दूसरे ड्रॉप-डाउन पर क्लिक करें और जोड़ने के लिए कोई अन्य हेडर फील्ड चुनें।
टिप: जोड़ी गई डिटेल्स Issue Date के नीचे दिखाई देती हैं।

- अपने बिज़नेस की डिटेल्स जोड़ें या एडिट करें:
- Business info को एक्सपैंड करने के लिए क्लिक करें।
- अपना नाम, पता और ईमेल जोड़ने या अपडेट करने के लिए Edit Business Info पर क्लिक करें।
- ज़रूरी बदलाव करें और पेज के टॉप पर Back पर क्लिक करें।
- (ऑप्शनल) बिज़नेस की और डिटेल्स जोड़ें:
- +Add Custom Fields पर क्लिक करें।
- Field Name ड्रॉप-डाउन से कोई फील्ड चुनें या अपनी खुद की फील्ड बनाने के लिए Create New Field पर क्लिक करें।
- वैल्यू एंटर करें।
- बिज़नेस की और जानकारी जोड़ने के लिए +Add Another Field पर क्लिक करें।
- Add पर क्लिक करें।
- Tax को एक्सपैंड करने के लिए क्लिक करें। फिर संबंधित चेकबॉक्स चुनने के लिए क्लिक करें: Show tax per line item और Show tax breakdown।
- Footer notes को एक्सपैंड करने के लिए क्लिक करें:
- Notes के बगल में Edit पर क्लिक करें।
- नोट का टाइटल एडिट करें।
- नोट का टेक्स्ट एंटर करें।
- Save पर क्लिक करें।
- सभी इनवॉइस पर दिखने वाली लीगल शर्तें (legal terms) जोड़ें:
- Terms के बगल में Edit पर क्लिक करें।
- टाइटल एडिट करें।
- लीगल टर्म का टेक्स्ट एंटर करें।
- Save पर क्लिक करें।
- इनवॉइस ईमेल को कस्टमाइज़ करें:
- पेज के नीचे तक स्क्रॉल करें।
- सब्जेक्ट लाइन एडिट करें।
- डिफ़ॉल्ट ईमेल टेक्स्ट एडिट करें।

आगे क्या करना है?
अपने इनवॉइस देखने के लिए, अपनी साइट के डैशबोर्ड में सब्सक्रिप्शन टैब पर जाएं और फिर संबंधित इनवॉइस चुनें।

