डोमेन के बारे में
डोमेन नेम वह यूनिक एड्रेस है, जिसे लोग किसी वेबसाइट पर जाने के लिए अपने ब्राउजर में टाइप करते हैं।
डोमेन नेम से विजिटर्स आपकी साइट आसानी से ढूंढ सकते हैं। ऐसा करने के लिए उन्हें ऐसा IP एड्रेस टाइप नहीं करना पड़ता जिसे याद रखना मुश्किल हो, बल्कि वे आपका आसानी से याद रहने वाला डोमेन नेम टाइप कर सकते हैं।
डोमेन नेम इन चीजों से मिलकर बनता है:
- नाम: इसमें अक्षरों और अंकों का कोई भी कॉम्बिनेशन हो सकता है, लेकिन आमतौर पर यह आपकी कंपनी या ब्रैंड का नाम होता है। उदाहरण के लिए, Wix.com में 'Wix'।
- डोमेन एक्सटेंशन: यह टॉप-लेवल डोमेन एंडिंग है, जो आपके डोमेन नेम के आखिर में दिखाई देती है। उदाहरण के लिए, wix.com में '.com'।
डोमेन नेम किसी साइट के पूरे वेब एड्रेस (यूआरएल) का सिर्फ एक हिस्सा होता है। उदाहरण के लिए, ज्यादातर वेब एड्रेस 'www.' से शुरू होते हैं। कुछ साइट्स में '
.blog.wix.com' या '
store.wix.com' जैसा
सबडोमेन भी होता है।

अपने फ्री Wix यूआरएल को पर्सनलाइज करें
जब आप पहली बार अपनी साइट पब्लिश करते हैं, तो आपका वेब एड्रेस (यूआरएल) इस फॉर्मेट में होता है:
siteprefix.wixsite.com/siteaddress।
इसे और पर्सनलाइज करने के लिए, आप
फ्री Wix यूआरएल एडिट कर सकते हैं:
- साइट यूआरएल प्रीफिक्स: डिफॉल्ट रूप से, यह आपके Wix अकाउंट में दिए गए नाम से जनरेट होता है। आप अकाउंट सेटिंग्स में अपनी साइट का यूआरएल एडिट कर सकते हैं।
- साइट एड्रेस: यह आपकी वेबसाइट का नाम है। पहली बार अपनी साइट सेव करते समय आप इसका नाम चुनते हैं। आप इसे अपनी साइट के डैशबोर्ड से कभी भी एडिट कर सकते हैं।
जरूरी जानकारी:
इससे यूआरएल का 'wixsite.com/siteaddress' वाला हिस्सा नहीं हटेगा। अपनी साइट से
कस्टम डोमेन कनेक्ट करने से पहले, आपको
किसी प्लान के साथ अपनी साइट अपग्रेड करनी होगी।

Wix से कस्टम डोमेन खरीदें
अपने ब्रैंड और बिजनेस के लिए सीधे Wix से एक यूनिक डोमेन नेम खरीदें। कस्टम डोमेन नेम और
डोमेन एक्सटेंशन से आपकी साइट ज्यादा प्रोफेशनल दिखती है और उसे ढूंढना आसान हो सकता है। इससे कस्टमर्स का भरोसा बढ़ाने और ब्रैंड अवेयरनेस मजबूत करने में मदद मिल सकती है।
कस्टम डोमेन नेम होने से आपका SEO भी बेहतर होता है, जिससे आपको सर्च इंजन रिजल्ट्स में बेहतर रैंक मिल सकती है।
अपना डोमेन होने का एक और फायदा यह है कि आप
अपने बिजनेस ईमेल (जैसे, mail@mystunningwebsite.com) और
सबडोमेन (जैसे, blog.mystunningwebsite.com) भी बना सकते हैं।

क्या आपने अपनी साइट के लिए अपग्रेड प्लान खरीदा है?
चुनिंदा सालाना या मल्टी-ईयर
Premium या
Studio साइट प्लान के साथ आपको
एक साल का फ्री डोमेन नेम वाउचर मिल सकता है।
अपने मौजूदा डोमेन को अपनी Wix साइट से कनेक्ट करें
Wix की मदद से आप अपने मौजूदा डोमेन को अपनी Wix साइट्स के बीच ट्रांसफर कर सकते हैं या किसी दूसरे होस्ट से अपने Wix अकाउंट में ला सकते हैं:
- Wix से खरीदा गया डोमेन असाइन करें। अगर आपके पास पहले से Wix से खरीदा गया डोमेन है, तो आप उसे आसानी से प्रीमियम प्लान वाली साइट पर असाइन कर सकते हैं।
- किसी दूसरे होस्ट से खरीदे गए अपने डोमेन को Wix से कनेक्ट करें। अपने डोमेन को Wix से कनेक्ट करने के 2 तरीके हैं—नेम सर्वर के जरिए या पॉइंटिंग के जरिए। डोमेन को कनेक्ट करने के लिए आप जो तरीका इस्तेमाल करते हैं, उससे यह तय होता है कि आपके डोमेन के DNS (डोमेन नेम सिस्टम) रिकॉर्ड कहां होस्ट किए जाएंगे।
- किसी दूसरे होस्ट पर मौजूद अपने डोमेन को Wix पर ट्रांसफर करें। आप किसी डोमेन को उसके मौजूदा होस्ट (या 'रजिस्ट्रार') से Wix पर ट्रांसफर कर सकते हैं। इस ऑप्शन से आप Wix पर न सिर्फ अपना डोमेन और DNS रिकॉर्ड मैनेज कर सकते हैं, बल्कि अपनी कॉन्टैक्ट जानकारी और रजिस्ट्रेशन पेमेंट भी मैनेज कर सकते हैं।

