header-logo
Wix के साथ शुरुआत करनाWix का इस्तेमाल करके अपनी वेबसाइट और बिज़नेस बनाना सीखें
वेबसाइट बनानास्मार्ट फंक्शनैलिटी के साथ अपनी साइट डिज़ाइन और मैनेज करें.
अकाउंट और बिलिंगसब्सक्रिप्शन, प्लान और इनवॉइस मैनेज करें।
Wix मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करनाअपना बिज़नेस चलाएं और मेंबर्स से जुड़ें.
डोमेन कनेक्ट करनाअपनी साइट पर डोमेन खरीदना, कनेक्ट करना या ट्रांसफर करना सीखें।.
अपना बिज़नेस मैनेज़ करनाअपने बिज़नेस और वेब प्रेजेंस को बढ़ाने के लिए टूल्स पाएं
अपनी साईट प्रमोट करना SEO और मार्केटिंग टूल्स से अपनी विज़िबिलिटी बढ़ाएँ।
स्टूडियो, पार्टनर और एंटरप्राइज़्यादा अच्छे से काम करने में मदद के लिए एडवांस्ड फ़ीचर पाएं।
और अधिक मदद की आवश्यकता है?सॉल्यूशन खोजें, जानी-पहचानी समस्याओं के बारे में जानें या हमसे संपर्क करें।
placeholder-preview-image
Wix Learnहमारे कोर्सेज़ और ट्यूटोरियल के ज़रिए अपने स्किल्स का विकास करें।
Wix ब्लॉगवेब डिज़ाइन, मार्केटिंग आदि के लिए सुझाव पाएं।
SEO लर्निंग हबसर्च इंजन से ऑर्गेनिक साइट ट्रैफिक बढ़ाना सीखें।
वेबसाइट विकासहमारे फ़ुल-स्टैक प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करके एक कस्टम साइट बनाएं।
किसी प्रोफेशनल को अपॉइन्ट करेंअपने लक्ष्यों तक पहुँचने में मदद के लिए किसी एक्सपर्ट से संपर्क करें।
placeholder-preview-image

एक्सेसिबिलिटी: लाइव साइट पर वीडियो और एनिमेशन प्ले नहीं हो रहे हैं

2 मिनट
आप या आपके विजिटर्स यह देख सकते हैं कि मोशन वाले एलिमेंट्स (जैसे एनिमेशन इफेक्ट्स और ट्रांसपेरेंट वीडियो) आपकी लाइव साइट के मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों वर्जन पर प्ले नहीं हो रहे हैं। ऐसा आपके या आपके विजिटर द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे ऑपरेटिंग सिस्टम की सेटिंग्स के कारण हो सकता है।
लाइव साइट पर एनिमेशन और वीडियो को प्ले होने से रोकने वाली दो सेटिंग्स हैं: रिड्यूस्ड मोशन (Reduced Motion) और बेस्ट परफॉरमेंस (Best Performance)।

रिड्यूस्ड मोशन

रिड्यूस्ड मोशन फीचर ब्राउज़र में एनिमेशन और वीडियो को प्ले होने से रोकता है। रिड्यूस्ड मोशन एक एक्सेसिबिलिटी फीचर है, जिसका मुख्य उद्देश्य विकलांगता और कुछ खास स्थितियों (जैसे मोशन सिकनेस) वाले विजिटर्स को आपकी साइट पर आने की सुविधा देना है।
ज्यादातर ऑपरेटिंग सिस्टम पर 'रिड्यूस्ड मोशन' (Reduced Motion) का फीचर उपलब्ध होता है। आप और आपके विजिटर्स अपनी साइट पर सभी इफेक्ट्स, मोशन और एनिमेशन देखने के लिए अपने डिवाइस से इस फीचर को डीएक्टिवेट कर सकते हैं।
रिड्यूस्ड मोशन को बंद करने का तरीका जानने के लिए नीचे दी गई लिस्ट में से संबंधित डिवाइस चुनें।
नोट:
लो बैटरी / पावर सेविंग मोड में कुछ मोबाइल डिवाइस के लिए रिड्यूस्ड मोशन अपने आप इनेबल हो जाता है।

परफॉरमेंस ऑप्शंस

आपके विजिटर्स आपकी साइट की परफॉरमेंस बेहतर करने के लिए अपने कंप्यूटर की एक सेटिंग बदल सकते हैं। विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम वाले डिवाइसेस पर उपलब्ध Adjust for best performance सेटिंग आपको यह चुनने की सुविधा देती है कि आप विजुअल इफेक्ट्स, जैसे एनिमेटेड एलिमेंट्स और वीडियो के साथ क्या करना चाहते हैं।
अपनी पसंद के अनुसार, विजिटर्स यह चुन सकते हैं कि वे अपने ब्राउज़र पर किसी भी विजुअल इफेक्ट को इनेबल करना चाहते हैं या डिसेबल।

परफॉरमेंस सेटिंग्स बदलने के लिए:

  1. विंडोज सर्च बॉक्स में "Performance" टाइप करें।
  2. Adjust the appearance and performance of Windows को सिलेक्ट करें।
  3. Visual Effects टैब को सिलेक्ट करें।
  4. नीचे दी गई लिस्ट में से एक ऑप्शन चुनें:
    • Let Windows choose what's best for my computer: विंडोज आपके डिवाइस की क्षमताओं के आधार पर आपके डिवाइस की परफॉरमेंस सेटिंग्स बदलता है।
    • Adjust for best appearance: सभी एडवांस्ड विजुअल इफेक्ट्स और सेटिंग्स इनेबल हो जाती हैं और आपके डिवाइस पर प्ले होती हैं (एनिमेशन और वीडियो सहित)।
    • Adjust for best performance: सभी एडवांस्ड विजुअल इफेक्ट्स और सेटिंग्स डिसेबल हो जाती हैं और आपके डिवाइस पर प्ले नहीं होती हैं।
    • Custom: आप जिन फीचर्स को चाहते हैं उन्हें इनेबल और डिसेबल करने के लिए सेटिंग्स को मैन्युअली एडजस्ट करें।
विंडोज टैब की अपीयरेंस और परफॉरमेंस एडजस्ट करें। कर्सर 'adjust for best appearance' पर है।
नोट:
विजिटर्स आपकी लाइव साइट पर एनिमेशन और वीडियो देख सकें, इसके लिए उन्हें Adjust for best appearance वाला ऑप्शन चुनना चाहिए।