अपना Wix डोमेन सब्सक्रिप्शन एक्सटेंड करना
अपने सब्सक्रिप्शन को एक्सटेंड करके, आप अपने डोमेन रजिस्ट्रेशन में 5 अतिरिक्त साल तक जोड़ सकते हैं। आप जितने ज़्यादा अतिरिक्त साल खरीदेंगे, उतनी ज़्यादा बचत होगी। एक्सटेंड करते समय, आप अपने सब्सक्रिप्शन में
डोमेन प्राइवेसी और प्रोटेक्शन के विकल्प भी जोड़ सकते हैं।
ज़रूरी:
- .com, .net और .org डोमेन के लिए 4 और 5 साल की रजिस्ट्रेशन अवधि उपलब्ध है। अन्य डोमेन को 3 साल तक के लिए एक्सटेंड किया जा सकता है।
- .de, .ch, .at, .nl, .fr या .be डोमेन को मैन्युअली रिन्यू नहीं किया जा सकता। अगर आपने इनमें से किसी डोमेन के लिए ऑटो-रिन्यू बंद कर दिया है और आप अपना डोमेन बनाए रखना चाहते हैं, तो टर्न ऑटो रिन्यू ऑन पर क्लिक करें।

अपने डोमेन की रजिस्ट्रेशन अवधि एक्सटेंड करने के लिए:
- अपने Wix अकाउंट में डोमेन्स पर जाएं।
- संबंधित डोमेन के आगे एक्सटेंड पर क्लिक करें।

- रजिस्ट्रेशन अवधि चुनें, जैसे कि 1, 2 या 3 अतिरिक्त साल, और कंटिन्यू पर क्लिक करें।
- कोई प्राइवेसी विकल्प चुनें और कंटिन्यू पर क्लिक करें।
टिप: डोमेन प्राइवेसी और प्रोटेक्शन के बारे में ज़्यादा जानें। - अपनी पेमेंट की जानकारी डालें और सबमिट परचेज़ पर क्लिक करें।

