Wix हेल्प

अपने Wix अकाउंट में SPF रिकॉर्ड्स ऐड या अपडेट करना

1 मिनट
अगर आपका ईमेल होस्ट ऐसा करने के लिए कहता है, तो सेंडर पॉलिसी फ्रेमवर्क (SPF) रिकॉर्ड ऐड या एडिट करें। SPF रिकॉर्ड्स, TXT रिकॉर्ड्स होते हैं जिनका इस्तेमाल स्पैमर्स को बिना अनुमति वाले ईमेल भेजने से रोकने के लिए किया जाता है।
ज़रूरी:
  • अब सभी प्लेटफॉर्म SPF रिकॉर्ड टाइप का इस्तेमाल नहीं करते हैं। इसलिए, अपने DNS रिकॉर्ड्स के TXT सेक्शन में SPF रिकॉर्ड्स ऐड करना बेहतर है।
  • अपना SPF रिकॉर्ड पाने के लिए, आपको अपने ईमेल प्रोवाइडर से संपर्क करना होगा।

SPF रिकॉर्ड ऐड या अपडेट करने के लिए:

  1. अपने Wix अकाउंट में डोमेन्स पर जाएं।
  2. संबंधित डोमेन के आगे मौजूद डोमेन एक्शंस आइकन पर क्लिक करें।
  3. मैनेज DNS रिकॉर्ड्स पर क्लिक करें।
Wix अकाउंट के डोमेन एक्शंस मेन्यू में मैनेज DNS रिकॉर्ड्स ऑप्शन को हाइलाइट करता स्क्रीनशॉट।
  1. TXT (टेक्स्ट) सेक्शन में + ऐड रिकॉर्ड पर क्लिक करें।
Wix अकाउंट के मैनेज DNS रिकॉर्ड्स सेक्शन में TXT रिकॉर्ड्स ऐड करने की जगह दिखाता स्क्रीनशॉट।
  1. होस्ट नेम फील्ड पर क्लिक करें और होस्ट नेम डालें।
    ध्यान दें: अगर आपका प्रोवाइडर यहां @ ऐड करने के लिए कहता है, तो इस फील्ड को खाली छोड़ दें।
  2. वैल्यू फील्ड पर क्लिक करें और अपने प्रोवाइडर से मिली TXT वैल्यू डालें।
  3. सेव पर क्लिक करें।
क्या आपको अपने बिजनेस ईमेल के लिए रिकॉर्ड्स ऐड करने हैं?