Wix अकाउंट में साइन इन नहीं कर पा रहे हैं: फ़ोन एक्सेस नहीं कर सकते
अगर आप Wix में साइन इन नहीं कर पा रहे हैं और अकाउंट एक्सेस करने के लिए अपना रिकवरी फ़ोन नंबर इस्तेमाल नहीं कर सकते, तो किसी दूसरे 2-स्टेप वेरिफिकेशन तरीके से साइन इन करने की कोशिश करें, जैसे Wix ऐप, ऑथेंटिकेटर ऐप या ईमेल।
अगर आपने 2-स्टेप वेरिफिकेशन का कोई दूसरा तरीका चालू नहीं किया है, तो कृपया Wix अकाउंट रिकवरी फ़ॉर्म भरें और स्क्रीन पर दिखने वाले सवालों के जवाब दें। जहां ज़रूरी हो, वहां ज़्यादा से ज़्यादा जानकारी दें। एक मान्य कॉन्टैक्ट ईमेल ज़रूर दें, ताकि हम आपको जवाब दे सकें।
कुछ मामलों में, ज़्यादा जानकारी की ज़रूरत होने पर आप कस्टमर केयर टिकट सबमिट कर सकते हैं। हमारी टीम आपकी रिक्वेस्ट रिव्यू करेगी और ईमेल के ज़रिए आपसे संपर्क करेगी।
ज़रूरी:
- अकाउंट रिकवर होने के बाद, इसका इस्तेमाल जारी रखने के लिए आपको 2-स्टेप वेरिफिकेशन फिर से चालू करना होगा। हमारा सुझाव है कि आप वेरिफिकेशन के एक से ज़्यादा वैकल्पिक तरीके चालू करें।
- हमारे यूज़र्स की प्राइवेसी हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में से एक है। आपकी पहचान वेरिफ़ाई करने के लिए Wix किसी थर्ड-पार्टी वेरिफिकेशन पार्टनर का इस्तेमाल कर सकता है।
- Wix अपने उचित आकलन के आधार पर किसी अकाउंट या साइट का स्वामित्व तय करने और/या देने का अधिकार सुरक्षित रखता है। अकाउंट क्रेडेंशियल खोने वाले किसी यूज़र को एक्सेस देने से मना करने का अधिकार भी हम अपने पूर्ण विवेकाधिकार पर सुरक्षित रखते हैं और इसके लिए किसी भी पक्ष के प्रति उत्तरदायी नहीं होंगे।

