Wix हेल्प

अपने Wix अकाउंट में साइन इन नहीं कर पा रहे हैं: पासवर्ड भूल गए

2 मिनट
अगर पासवर्ड भूलने की वजह से आप अपने Wix अकाउंट में साइन इन नहीं कर पा रहे हैं, तो आप अपने ईमेल एड्रेस पर पासवर्ड रीसेट लिंक मंगवा सकते हैं। इस लिंक से आप नया पासवर्ड बनाकर अपने Wix अकाउंट में साइन इन कर सकते हैं।

अपने ईमेल पर पासवर्ड रीसेट लिंक मंगवाने के लिए:

  1. Wix लॉग इन पेज पर जाएं।
  2. अपना ईमेल एड्रेस दर्ज करें और कंटिन्यू विद ईमेल पर क्लिक करें।
    ध्यान दें: अगर आपको पक्का नहीं पता कि आपने कौन-सा ईमेल एड्रेस इस्तेमाल किया था, तो हमारा ईमेल लोकेटर आजमाएं।
  3. फॉरगॉट पासवर्ड? पर क्लिक करें।
Wix लॉगिन पेज। फॉरगॉट पासवर्ड? लिंक हाइलाइट किया गया है।
  1. अपना ईमेल एड्रेस दर्ज करें और भेजें पर क्लिक करें।
  2. अपना ईमेल चेक करें और नया पासवर्ड बनाने के लिए दिए गए निर्देशों का पालन करें।
अगर आपका ईमेल एड्रेस हमारे सिस्टम में मौजूद है, तो आपको पासवर्ड रीसेट करने के लिंक वाला ईमेल मिलेगा। अपना स्पैम या जंक फ़ोल्डर भी जरूर चेक करें।
अगर आपको ईमेल नहीं मिलता है, तो पक्का करें कि आपने ऊपर दिए गए स्टेप्स में अपना ईमेल एड्रेस सही दर्ज किया है।

पासवर्ड रीसेट से जुड़ी समस्याओं को ठीक करना