Wix हेल्प

अपने Wix अकाउंट में रिकवरी फोन नंबर जोड़ना और अपडेट करना

2 मिनट
कन्फर्म किया हुआ रिकवरी फोन नंबर जोड़ने से, साइन इन करने में समस्या आने पर आप अपना Wix अकाउंट रिकवर कर सकते हैं।
उदाहरण के लिए, अगर आपको अपना पासवर्ड याद नहीं है और आपके पास अकाउंट से लिंक किए गए ईमेल का एक्सेस भी नहीं है, तो आप ईमेल से अपना पासवर्ड रीसेट नहीं कर पाएंगे। इसके बजाय, रिकवरी फोन नंबर पर वन-टाइम SMS कोड पाकर आप लॉगिन कर सकते हैं।
टिप:
अगर आप अपने Wix अकाउंट का ईमेल एड्रेस भूल गए हैं, तो उसे खोजने के लिए Wix ईमेल लोकेटर का इस्तेमाल करें।

रिकवरी फोन नंबर जोड़ना

आप अपनी साइट के डैशबोर्ड में अकाउंट सेटिंग्स सेक्शन से रिकवरी फोन नंबर जोड़कर उसे कन्फर्म कर सकते हैं।

रिकवरी फोन नंबर जोड़ने के लिए:

  1. अपने Wix अकाउंट में अकाउंट सेटिंग्स पर जाएं।
  2. नीचे स्क्रॉल करके लॉगिन इन्फो पर जाएं।
  3. रिकवरी फोन नंबर के आगे ऐड फोन नंबर पर क्लिक करें।
अपने अकाउंट की लॉगिन इन्फॉर्मेशन में रिकवरी फोन नंबर जोड़ना
  1. अपना मोबाइल फोन नंबर डालें।
  2. ओके पर क्लिक करें।
  3. आपके मोबाइल फोन पर भेजा गया कन्फर्मेशन कोड डालें।
  4. कन्फर्म पर क्लिक करें।

अपना रिकवरी फोन नंबर अपडेट करना

आप अपनी साइट के डैशबोर्ड में अकाउंट सेटिंग्स सेक्शन से अपना रिकवरी फोन नंबर अपडेट कर सकते हैं।

अपना रिकवरी फोन नंबर अपडेट करने के लिए:

  1. अपने Wix अकाउंट में अकाउंट सेटिंग्स पर जाएं।
  2. नीचे स्क्रॉल करके लॉगिन इन्फो पर जाएं।
  3. अपने रिकवरी फोन नंबर के आगे एडिट पर क्लिक करें।
  4. अपना नया नंबर डालें।
  5. ओके पर क्लिक करें।
  6. आपके मोबाइल फोन पर भेजा गया कन्फर्मेशन कोड डालें।
  7. कन्फर्म। पर क्लिक करें।