अपनी साइट को अपग्रेड करने के बाद वाउचर क्लेम और अप्लाई करना
प्रमोशनल गिफ्ट के तौर पर, आपको किसी भी सालाना या मल्टी-ईयर साइट प्लान की शुरुआती खरीद के साथ कॉम्प्लिमेंट्री वाउचर मिल सकते हैं। उदाहरण के लिए, चुनिंदा प्लान्स में 1 साल का फ्री डोमेन वाउचर शामिल होता है।
वाउचर क्लेम करना
वाउचर का इस्तेमाल करने के लिए, आपको अपना प्लान खरीदने के 2 महीने के भीतर इसे क्लेम करना होगा। इसके बाद आप इसे अपनी साइट पर अप्लाई कर सकते हैं।
वाउचर क्लेम करने के लिए:
- अपने Wix अकाउंट में Premium Vouchers पर जाएं।
- जिस वाउचर को आप क्लेम करना चाहते हैं, उसके बगल में Claim Voucher या Get Your Domain पर क्लिक करें।

वाउचर अप्लाई करना
एक बार जब आप अपना वाउचर क्लेम कर लेते हैं, तो इसे अप्लाई करने के लिए स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें। ध्यान रखें कि आप अपना वाउचर उस पर दी गई
Valid until तारीख तक अप्लाई कर लें।
वाउचर अप्लाई करने के लिए:
- अपने Wix अकाउंट में Premium Vouchers पर जाएं।
- जिस वाउचर को आप अप्लाई करना चाहते हैं, उसके बगल में Claimed के नीचे Go to (Company) पर क्लिक करें।
- इसे रिडीम करने के लिए स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

वाउचर की एक्सपायरी डेट चेक करना
आप लिस्ट किए गए हर वाउचर के दाईं ओर उसकी एक्सपायरी डेट देख सकते हैं।
Valid until वह तारीख है जिससे पहले आपको अपना वाउचर क्लेम करना होगा। अगर आप अपना वाउचर पहले ही क्लेम कर चुके हैं लेकिन अभी तक अप्लाई नहीं किया है, तो यह वह तारीख है जिससे पहले आपको अपना वाउचर अप्लाई करना होगा।
वाउचर की एक्सपायरी डेट चेक करने के लिए:
- अपने Wix अकाउंट में प्रीमियम वाउचर (Premium Vouchers) पर जाएं।
- संबंधित वाउचर के दाईं ओर उसकी एक्सपायरी डेट देखें।


अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
वाउचर क्लेम और अप्लाई करने के बारे में यहाँ कुछ सामान्य सवाल दिए गए हैं।
मुझे वाउचर कब मिलेंगे?
अगर मैं अपने प्रीमियम प्लान के लिए मंथली बिलिंग साइकिल पर हूँ, तो क्या मुझे वाउचर मिल सकते हैं?
वोटर 'क्लेम' करने से पहले और बाद में एक्सपायरी डेट अलग क्यों दिखाई दे रही है?
मुझे उम्मीद से अलग वाउचर मिले हैं। ऐसा क्यों है?
डोमेन वाउचर एक्सपायर होने में कितना समय लगता है?
मैं किसी और की साइट पर कोलैबोरेटर हूँ और मुझे डोमेन खरीदना है। क्या मैं वाउचर अप्लाई कर सकता हूँ?

