header-logo
Wix के साथ शुरुआत करनाWix का इस्तेमाल करके अपनी वेबसाइट और बिज़नेस बनाना सीखें
वेबसाइट बनानास्मार्ट फंक्शनैलिटी के साथ अपनी साइट डिज़ाइन और मैनेज करें.
अकाउंट और बिलिंगसब्सक्रिप्शन, प्लान और इनवॉइस मैनेज करें।
Wix मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करनाअपना बिज़नेस चलाएं और मेंबर्स से जुड़ें.
डोमेन कनेक्ट करनाअपनी साइट पर डोमेन खरीदना, कनेक्ट करना या ट्रांसफर करना सीखें।.
अपना बिज़नेस मैनेज़ करनाअपने बिज़नेस और वेब प्रेजेंस को बढ़ाने के लिए टूल्स पाएं
अपनी साईट प्रमोट करना SEO और मार्केटिंग टूल्स से अपनी विज़िबिलिटी बढ़ाएँ।
स्टूडियो, पार्टनर और एंटरप्राइज़्यादा अच्छे से काम करने में मदद के लिए एडवांस्ड फ़ीचर पाएं।
और अधिक मदद की आवश्यकता है?सॉल्यूशन खोजें, जानी-पहचानी समस्याओं के बारे में जानें या हमसे संपर्क करें।
placeholder-preview-image
Wix Learnहमारे कोर्सेज़ और ट्यूटोरियल के ज़रिए अपने स्किल्स का विकास करें।
Wix ब्लॉगवेब डिज़ाइन, मार्केटिंग आदि के लिए सुझाव पाएं।
SEO लर्निंग हबसर्च इंजन से ऑर्गेनिक साइट ट्रैफिक बढ़ाना सीखें।
वेबसाइट विकासहमारे फ़ुल-स्टैक प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करके एक कस्टम साइट बनाएं।
किसी प्रोफेशनल को अपॉइन्ट करेंअपने लक्ष्यों तक पहुँचने में मदद के लिए किसी एक्सपर्ट से संपर्क करें।
placeholder-preview-image

अपनी साइट के फुटर में प्राइवेसी पॉलिसी या नियम और शर्तें (Terms and Conditions) जोड़ना

6 मिनट
स्थानीय पॉलिसी और प्राइवेसी नियमों जैसे कि GDPR और CCPA के अनुसार, आपको अपनी साइट पर अपनी प्राइवेसी पॉलिसी या नियम और शर्तें दिखाना ज़रूरी हो सकता है।
यह सुनिश्चित करने के लिए कि आपकी वेबसाइट के विज़िटर्स आपकी पॉलिसियों को आसानी से एक्सेस कर सकें, प्रत्येक पॉलिसी के लिए डेडिकेटेड पेज बनाएं और टेक्स्ट एलिमेंट्स के अंदर कंटेंट जोड़ें। यदि आप चाहें, तो आप इन पेजों को अपनी वेबसाइट मेनू और सर्च इंजन इंडेक्सिंग से छिपा भी सकते हैं।
अपनी साइट के फुटर में, प्रत्येक पॉलिसी के टाइटल लिखें और उन्हें आपके द्वारा बनाए गए संबंधित पेजों से लिंक करें। इस तरह, विज़िटर्स अपनी ज़रूरत की विशिष्ट पॉलिसी जानकारी सीधे आपकी साइट के फुटर से आसानी से देख सकते हैं।

स्टेप 1 | अपनी पॉलिसी के लिए एक नया पेज बनाएं

अपनी पॉलिसी रखने के लिए एक डेडिकेटेड पेज बनाकर शुरुआत करें। आप अपनी पॉलिसी को ऑनलाइन सार्वजनिक रूप से सर्च करने योग्य बना सकते हैं, या इसे केवल अपनी साइट के फुटर में दिए गए लिंक के ज़रिए एक्सेस करने योग्य रख सकते हैं।
  1. अपने एडिटर के बाईं ओर Pages & Menu पर क्लिक करें।
  2. +Add Page पर क्लिक करें।
  3. +Blank Page पर क्लिक करें।
  4. नए पेज का नाम डालें (जैसे 'Privacy Policy')
  5. Done पर क्लिक करें।
  6. (ऑप्शनल) यदि आवश्यक हो, तो आप अपने पेज को साइट मेनू और सर्च इंजन से छिपा (hide) सकते हैं।

स्टेप 2 | टेक्स्ट के साथ अपनी पॉलिसी को अपने नए पेज पर जोड़ें

अपने नए पेज में अपनी पॉलिसी की डिटेल्स लिखने के लिए टेक्स्ट एलिमेंट का उपयोग करें।
अपनी पॉलिसी लिखने में मदद चाहिए?
प्राइवेसी पॉलिसी बनाने या टर्म्स एंड कंडीशंस पॉलिसी बनाने के बारे में हमारे आर्टिकल्स देखें।
  1. अपने एडिटर के बाईं ओर Add पर क्लिक करें।
  2. Text पर क्लिक करें।
  3. आप जो टेक्स्ट एलिमेंट चाहते हैं उसे अपने पेज पर सही जगह पर ड्रैग करें:
    • Titles: इनका उपयोग आपकी साइट पर हेडिंग के लिए किया जाना चाहिए ताकि आपकी साइट के विज़िटर्स को पता चल सके कि पेज या सेक्शन किस बारे में हैं।
    • Paragraphs: इनका उपयोग आपकी साइट के अधिकांश टेक्स्ट के लिए किया जाना चाहिए। इनमें आपकी साइट का अधिकांश कंटेंट होना चाहिए।
  4. अपने टेक्स्ट एलिमेंट को चुनें और अपनी पॉलिसी के शब्द डालने के लिए Edit Text पर क्लिक करें।


स्टेप 3 | अपने पेज के फुटर में एक टेक्स्ट एलिमेंट जोड़ें

अपनी साइट के फुटर में अपनी पॉलिसी का टाइटल जोड़ें ताकि विज़िटर्स आपकी पॉलिसी को आसानी से ढूंढ सकें।

  1. अपने एडिटर के बाईं ओर Add पर क्लिक करें।
  2. Text पर क्लिक करें।
  3. टेक्स्ट एलिमेंट को पेज के footer पर ड्रैग करें।
  4. नोट: आपके फुटर में जोड़ा गया कोई भी टेक्स्ट आपकी साइट के सभी पेजों पर दिखाई देता है।
  5. अपने टेक्स्ट एलिमेंट को चुनें और अपनी पॉलिसी का टाइटल (जैसे 'Privacy Policy', 'Terms of Use' आदि) डालने के लिए Edit Text पर क्लिक करें।

स्टेप 4 | अपनी पॉलिसी को अपने फुटर टेक्स्ट से लिंक करें

अपने विज़िटर और पॉलिसी पेज के बीच एक आसान लिंक बनाने के लिए अपने नए पॉलिसी पेज को फुटर टेक्स्ट से लिंक करें।
  1. अपने फुटर में टेक्स्ट एलिमेंट पर क्लिक करें।
  2. Edit Text पर क्लिक करें।
  3. पॉलिसी टाइटल को हाईलाइट करें।
  4. Link आइकन पर क्लिक करें।
  5. चुनें कि कहाँ लिंक करना है: Page चुनें और फिर ड्रॉपडाउन पर क्लिक करके संबंधित पॉलिसी चुनें।
  6. Done पर क्लिक करें।