header-logo
Wix के साथ शुरुआत करनाWix के साथ अपनी वेबसाइट और बिज़नेस बनाएँअपनी वेबसाइट बनाने, टेम्पलेट कस्टमाइज़ करने, या अपनी ऑनलाइन प्रेज़ेंस बेहतर बनाने के लिए प्रोफ़ेशनल्स को हायर करने के लिए हमारे AIटूल्स देखे
वेबसाइट बनानापढ़ें कि Wix एडिटर का इस्तेमाल कैसे करें और अपनी साइट पर कंटेंट कैसे मैनेज करें। जानें कि अपने विज़िटर्स की प्राइवेसी कैसे सुरक्षित रखें और अपनी साइट को एक्सेसिबल कैसे बनाएं।
अकाउंट और बिलिंगअपनी अकाउंट सेटिंग्स देखें, अपने सब्सक्रिप्शन और प्लान मैनेज करें और अपने इनवॉइस समझें.
Wix मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करनाअपने बिज़नेस को चलते-फिरते अच्छे से चलाने के लिए हमारे मोबाइल ऐप्स का इस्तेमाल करें और अपनी साइट के मेंबर्स के टच में रहने के लिए एक खास ऐप सेट अप करें।
डोमेन कनेक्ट करनाअपनी साइट के लिए डोमेन खरीदने, कनेक्ट करने या ट्रांसफर करने का तरीका जानने के लिए हमारे स्टेप-बाय-स्टेप गाइड को फॉलो करें, और जानें कि अपनी साइट का डेटा कैसे सुरक्षित रखें।
अपना बिज़नेस मैनेज़ करनाअपने बिज़नेस और वेब प्रेजेंस को बढ़ाने के लिए टूल्स लें। अपनी खास ज़रूरतों के लिए सही टूल्स ढूंढें, ऑनलाइन पेमेंट सेट अप करें और अपनी साइट के एनालिटिक्स पर नज़र रखें।
अपनी साईट प्रमोट करना सर्च इंजन पर इसे प्रमोट करके, ईमेल भेजकर और पेड ऐड चलाकर अपनी साइट को ज़्यादा विज़िबल बनाना सीखें। प्रैक्टिकल टिप्स से अपनी ऑनलाइन प्रेजेंस को बेहतर बनाएं।
स्टूडियो, पार्टनर और एंटरप्राइअपने स्टूडियो या एंटरप्राइज़ अकाउंट का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा उठाएँ, एडवांस्ड फ़ीचर्स के साथ जो आपको ज़्यादा अच्छे से काम करने में मदद करेंगे.
और अधिक मदद की आवश्यकता है?साइट परफॉर्मेंस और टेक्निकल दिक्कतों के लिए सॉल्यूशन ढूंढें, उन दिक्कतों के बारे में जानें जिन्हें हम ठीक करने पर काम कर रहे हैं या मदद के लिए हमसे कॉन्टैक्ट करें।
placeholder-preview-image
Wix Learnहमारे कोर्सेज़ और ट्यूटोरियल के ज़रिए अपने स्किल्स का विकास करें।
Wix ब्लॉगवेब डिज़ाइन, मार्केटिंग आदि के लिए सुझाव पाएं।
SEO लर्निंग हबसर्च इंजन से ऑर्गेनिक साइट ट्रैफिक बढ़ाना सीखें।
वेबसाइट विकासहमारे फ़ुल-स्टैक प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करके एक कस्टम साइट बनाएं।
किसी प्रोफेशनल को अपॉइन्ट करेंअपने लक्ष्यों तक पहुँचने में मदद के लिए किसी एक्सपर्ट से संपर्क करें।
placeholder-preview-image

अनपेड ऑर्डर्स के लिए पेमेंट कलेक्ट करना

महत्वपूर्ण:
यह आर्टिकल Wix Stores, Wix Bookings, Wix Restaurants Orders (New) ऑर्डर्स और Wix Donations के लिए है, और जल्द ही Pricing Plans के लिए भी उपलब्ध होगा।
उन सभी ऑर्डर्स के लिए पेमेंट कलेक्ट करें जो अनपेड हैं। बस डैशबोर्ड में ऑर्डर पर जाएँ, Collect Payment पर क्लिक करें, फिर वह मेथड या मेथड्स चुनें जो आपके बिज़नेस के लिए सही हों।
ऑर्डर्स टैब में एक ऑर्डर का स्क्रीनशॉट, जिसमें कलेक्ट पेमेंट ऑप्शंस को आउटलाइन किया गया है

पे लिंक्स ऐसे क्लिक करने योग्य लिंक्स होते हैं जिनका इस्तेमाल कस्टमर्स किसी ऑर्डर के लिए पेमेंट करने के लिए कर सकते हैं।
आप पे लिंक (pay link) को ईमेल, टेक्स्ट मैसेज द्वारा भेज सकते हैं, या इसे चैट में पेस्ट कर सकते हैं। जब आपका कस्टमर लिंक पर क्लिक करता है, तो एक सुरक्षित पेमेंट विंडो खुलती है जहाँ वे चेकआउट पूरा कर सकते हैं।

आप पे लिंक में अपना लोगो जोड़ सकते हैं जिससे यह प्रोफेशनल और भरोसेमंद दिखता है।
पेमेंट पेज का स्क्रीनशॉट जिसका इस्तेमाल कस्टमर पेमेंट पूरा करने के लिए करते हैं

कार्ड की डिटेल्स मैन्युअली एंटर करें

महत्वपूर्ण:
  • मैनुअल कार्ड एंट्री केवल कुछ खास पेमेंट प्रोवाइडर्स के ज़रिए ही उपलब्ध है।
  • कार्ड पेमेंट स्वीकार करने का यह सबसे कम सुरक्षित तरीका है। केवल उन्हीं खरीदारों से मैनुअल पेमेंट स्वीकार करें जिन पर आप भरोसा करते हैं। धोखाधड़ी के मामले में, मर्चेंट (व्यापारी) ही इसके लिए ज़िम्मेदार होता है। ज़्यादा जानें
आप अपने कस्टमर के क्रेडिट या डेबिट कार्ड की डिटेल्स मैन्युअल रूप से दर्ज करके किसी भी अनपेड ऑर्डर के लिए आंशिक या पूरा पेमेंट स्वीकार कर सकते हैं। यह तब काम आ सकता है जब, उदाहरण के लिए, आप फोन पर ऑर्डर स्वीकार करते हैं।
सबसे पहले Collect Payment ड्रॉप-डाउन से Charge card manually चुनकर शुरुआत करें और फिर ज़रूरी डिटेल्स भरें।
चार्ज विद क्रेडिट कार्ड विंडो का स्क्रीनशॉट जहाँ एक मर्चेंट मैन्युअल रूप से कस्टमर के क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स डाल सकता है
टिप:
आंशिक पेमेंट (partial payment) स्वीकार करने के लिए, Charge a custom amount चेकबॉक्स चुनें और राशि दर्ज करें।

कस्टमर के सेव किए गए कार्ड का इस्तेमाल करके ऑर्डर के लिए पेमेंट चार्ज करें

Wix आपको कस्टमर की मंजूरी के साथ, उनके क्रेडिट या डेबिट कार्ड को सुरक्षित रूप से सेव करने का ऑप्शन देता है।
यदि आपके पास कस्टमर का कार्ड फाइल पर सेव है, और आपके पास इस कार्ड को चार्ज करने की उनकी सहमति है, तो आप इसका उपयोग भविष्य के ऑर्डर के लिए कस्टमर को चार्ज करने के लिए कर सकते हैं।
Collect Payment ड्रॉप-डाउन से Charge card manually चुनें और फिर सेल पूरी करने के लिए एक ऑथोराइज्ड सेव किया हुआ कार्ड चुनें।
चार्ज विद क्रेडिट कार्ड विंडो का स्क्रीनशॉट
महत्वपूर्ण:
आपके कस्टमर को ट्रांजेक्शन के बारे में सूचित किया जाना चाहिए और उन्हें ज़्यादा से ज़्यादा जानकारी दी जानी चाहिए। यह Visa और Mastercard जैसे कार्ड नेटवर्क की एक ज़रूरत है। इसके अलावा, साफ़ बातचीत से भरोसा बनता है और कस्टमर को पेमेंट पहचानने में मदद मिलती है। अगर वे पेमेंट को नहीं पहचान पाते हैं, तो वे चार्जबैक (chargeback) फाइल कर सकते हैं।

इनवॉइस भेजकर पेमेंट के लिए रिक्वेस्ट करें

कुछ कस्टमर्स को, खास तौर पर ऑर्गनाइजेशन को, आपको पेमेंट भेजने से पहले इनवॉइस की ज़रूरत होती है।
आप किसी भी अनपेड (unpaid) ऑर्डर के लिए पेमेंट की रिक्वेस्ट करने वाला इनवॉइस बना सकते हैं और उसे प्रिंट कर सकते हैं। इसके अलावा, यदि आप अपने कस्टमर को ईमेल या शेयर्ड लिंक के रूप में इनवॉइस भेजते हैं, तो वे आपके किसी भी पेमेंट मेथड का उपयोग करके ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए इनवॉइस पर क्लिक कर सकते हैं।
कस्टमर के साथ शेयर किए जाने के लिए तैयार इनवॉइस का स्क्रीनशॉट

डैशबोर्ड कार्ड रीडर के साथ कार्ड रीडर से पेमेंट चार्ज करें

Wix डैशबोर्ड कार्ड रीडर आपको अपने कंप्यूटर और कार्ड रीडर का इस्तेमाल करके कार्ड पेमेंट कलेक्ट करने की सुविधा देता है।
कार्ड रीडर का स्क्रीनशॉट
शुरू करने से पहले:
डैशबोर्ड कार्ड रीडर सेट करने के लिए आपको Wix Payments से कनेक्ट करना होगा, कार्ड रीडर लेना होगा और उसे सेट करना होगा। जानें कि डैशबोर्ड कार्ड रीडर कैसे सेट करें
एक बार सेटअप हो जाने के बाद, बस Collect Payment बटन से Charge with card reader चुनें और फिर अपने कस्टमर से उनका कार्ड टैप, स्वाइप या इंसर्ट करने के लिए कहें।

चेकआउट पर पेमेंट ऑथोराइज करें और बाद में कैप्चर करें

अगर आपने चेकआउट पर पेमेंट ऑथोराइज करना इनेबल किया है, तो आपको Collect Payments बटन में पेमेंट कैप्चर करने या उसे वॉइड (रद्द) करने का ऑप्शन दिखेगा।
Wix डैशबोर्ड में कैप्चर पेमेंट बटन का स्क्रीनशॉट, जिसमें कैप्चर और वॉइड (void) ऑप्शंस को आउटलाइन किया गया है
टिप:
अगर आप अपने पेमेंट प्रोवाइडर के तौर पर Wix Payments का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो ये ऑप्शन तब भी दिखाई देते हैं (नीचे देखें)।

पेमेंट को मैन्युअली ऑथोराइज करें और बाद में कैप्चर करें

किसी भी अनपेड या आंशिक रूप से पेड (partially paid) ऑर्डर के लिए पेमेंट ऑथोराइज करें ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आपके कस्टमर के पास लागत चुकाने के साधन हैं। जब आप ऐसा करते हैं, तो पेमेंट कस्टमर के पेमेंट मेथड द्वारा अप्रूव हो जाता है और राशि उनके अकाउंट में होल्ड कर ली जाती है, ताकि ज़रूरत पड़ने पर पेमेंट किया जा सके। पेमेंट 7 दिनों के लिए होल्ड किया जाता है।
प्रोसेस शुरू करने के लिए, Authorize a payment पर क्लिक करें।
Wix डैशबोर्ड में कैप्चर पेमेंट बटन का स्क्रीनशॉट, जिसमें ऑथोराइज अ पेमेंट (Authorize a payment) को आउटलाइन किया गया है
जब आप तैयार हों, तो आप पेमेंट कैप्चर कर सकते हैं या उसे वॉइड (void) कर सकते हैं।
Wix डैशबोर्ड में कैप्चर पेमेंट बटन का स्क्रीनशॉट, जिसमें कैप्चर और वॉइड (void) ऑप्शंस को आउटलाइन किया गया है